13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाट्य स्पर्धा के लिए 12 नाटक चयनित

मनपा की 46वीं नाट्य स्पर्धा

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 27, 2018

patrika

नाट्य स्पर्धा के लिए 12 नाटक चयनित

सूरत. मनपा प्रशासन ने 46वीं नाट्य स्पर्धा के लिए 12 नाटकों का चयन किया है। स्पर्धा के लिए 20 नाटकों ने अपने प्रस्ताव रखे थे। चयनित नाटकों का मंचन 25 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच अडाजण स्थित संजीवकुमार ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मनपा प्रशासन बीते 45 वर्ष से प्रतिवर्ष नाट्य स्पर्धा का आयोजन करता है। स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जाता है। अभिनेता संजीव कुमार के नाम पर शहर में संजीवकुमार ऑडिटोरियम बनने के बाद बीते तीन वर्ष से इसे संजीवकुमार नाट्य स्पर्धा के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

46वीं नाट्य स्पर्धा के लिए मनपा प्रशासन ने नाट्य संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे थे। बीती 9 जुलाई को नाट्य संस्थाओं ने मनपा प्रशासन के साथ बैठक कर 20 नाटकों के प्रस्ताव दिए थे। 23 से 25 अगस्त के बीच अडाजण स्थित परफार्मिंग आर्ट सेंटर में इनकी स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के बाद नाट्य स्पर्धा के लिए 12 नाटकों का चयन किया गया है। इन नाटकों का मंचन 25 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच अडाजण स्थित संजीवकुमार ऑडिटोरियम में किया जाएगा। स्पर्धा में अव्वल नाटकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जाता है।

हटाया अतिक्रमण, ढहाए अवैध निर्माण

शहरभर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मनपा प्रशासन ने सोमवार को भी अवैध निर्माण ढहाने के साथ ही अतिक्रमण हटाया। मनपा की वराछा जोन टीम सोमवार को पूणा, नाना वराछा, पूणा-सीमाणा, नाना वराछा-कापोदरा आदि जगहों पर पहुंची और अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से मनपा ने 4830 वर्गफीट जगह खाली कराई जो पार्किंग के लिए थी और अवैध निर्माण से इसे खत्म कर दिया गया था। इसके अलावा मार्जिन की जगह पर हुए निर्माण को हटाते हुए 2045 वर्गफीट जगह खाली कराई। पूणा-सीमाणा क्षेत्र में 2045 वर्गफीट जगह से अतिक्रमण हटाते हुए रास्ते को खाली कराया। मनपा की अठवा जोन टीम ने घोड़दौड़ रोड पर जगह-जगह कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ढहाए और अतिक्रमण हटाया।