2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रीष्मावकाश पर उधना से छपरा, भागलपुर और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मावकाश में गांव जाने वाले यात्रियों की भीड़ सूरत और उधना स्टेशन पर आना शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेनों पर एक बार फिर से क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था शुरू की गई है। पश्चिम रेलवे द्वारा 8 अप्रेल को उधना से जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई, जिसमें लगभग 2000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की मांग देखते हुए उधना से छपरा के लिए पांच फेरे, उधना-भागलपुर के लिए दो और उधना-जयनगर के लिए एक फेरे अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 9 Apr 2024, 9:32 PM IST

ग्रीष्मावकाश पर उधना से छपरा, भागलपुर और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मावकाश पर उधना से छपरा, भागलपुर और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेन

सूरत समेत दक्षिण गुजरात में रहने वाले उत्तर भारत के प्रवासियों को गांव जाने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। पश्चिम रेलवे ने होली की तरह ग्रीष्मावकाश की शुरुआत से ही अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। क्राउड मैनेजमेंट के लिए मुम्बई के एक एसीएम समेत 63 रेलवे कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया है। वहीं पश्चिम रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

इसमें 09041 उधना-छपरा अनारक्षित स्पेशल 10, 11, 12, 15, 17 अप्रेल को उधना से सुबह 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन छपरा शाम 7 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09040 छपरा-उधना अनारक्षित स्पेशल 11, 12, 13, 16, 18 अप्रेल को छपरा से रात 11 बजे रवाना होकर दूसरे दिन उधना सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन चलथान, बारडोली, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर सिटी, बलिया स्टेशन ठहरेगी। इसमें सभी डिब्बे सामान्य द्वितीय श्रेणी के लगाए जाएंगे।

दूसरी ट्रेन 09037 उधना-भागलपुर स्पेशल 13, 16 अप्रेल को उधना से सुबह 11.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09038 भागलपुर-नंदुरबार स्पेशल 14, 17 अप्रेल को भागलपुर से रात 11 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह 7 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। यह ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09037 चलथान और बारडोली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

तीसरी ट्रेन 09039 उधना-जयनगर स्पेशल 14 अप्रेल को उधना से सुबह 11.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 09040 जयनगर-नंदुरबार स्पेशल 16 अप्रेल को जयनगर से रात 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। यह ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09039 को चलथान और बारडोली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

- ताप्ती गंगा के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन में भेजा

ग्रीष्मावकाश में उत्तर भारत जाने वाले प्रवासियों की भीड़ ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर उमडऩे लगती है। सोमवार को ताप्ती गंगा एक्सप्रेस फुल होने के बाद ट्रेन में चढ़ नहीं पाने वाले शेष यात्रियों को उधना से जयनगर के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन की जानकारी उद्घोषणाओं के जरिए दी गई। इसके बाद जो यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पाए वह सभी उधना पहुंच गए और स्पेशल ट्रेन से यात्रा शुरू की। ट्रेन में जगह मिलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली और रेलवे प्रबंधन की तारिफ की।

क्राउड मैनेजमेंट के लिए तैनाती

01 -एसीएम (मुम्बई)

10 -टिकट चेकिंग स्टाफ

23 -रेलवे सुरक्षा बल जवान

24 -रेलवे पुलिस जवान

01 -सीसीएमआई

02 -सीएमआई

02 -डिप्टी एसएस कॉमर्शियल

63 - कुल

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात