
नर्मदा. केवडिया में साधु टेकरी के पास बन रही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के दूसरे चरण के कार्य शुरू कर दिया गया है। ३१ अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर प्रतिमा का उद्घाटन कर दिए जाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। विश्व की सबसे विशाल सरदार पटेल की 182 मीटर की प्रतिमा का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
182 मीटर की प्रतिमा कांस्य धातु से बनाई जा रही है। इस समय प्रतिमा के पांव से पाट्र्स को लगाने का कार्य किया जा रहा है। चाइना में बनाए गए विभिन्न पाट्र्स को केवडिया स्थित वागडिया गोदाम में रखा गया है और इसे यहा से एक-एक कर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की ओर लाया जा रहा है। हाल ही में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के फाउंडेशन से लेकर 182 मीटर के पिलर्स तैयार हो गए हैं। इसमें लगभग 68000 मैट्रिक टन कांक्रीट तथा 5700 मैट्रिक टन मोटी व पतली सरिया का इस्तेमाल किया गया है। अब इस पर शरीर के ढांचे में फ्रेमिंग कर 1900 मैट्रिक टन कांस्य के साथ अन्य धातुओं को लगाया जाएगा।
पीएम कर सकते हैं ३१ अक्टूबर को प्रतिमा का उद्घाटन
भरुच. नर्मदा जिले के केवडिया के पास स्थित साधु टेकरी पर बन रही विश्व की सबसे उंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का काम अस्सी प्रतिशत तक पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ३१ अक्टूबर को प्रतिमा का उद्घाटन करने आ सकते हैं।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की बन रही विश्व की सबसे उंची 182 मीटर प्रतिमा के लिए राज्य सरकार ने भी बजट में 899 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल 2989 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान लगाया गया है। साधु टेकरी पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का काम तेजी से किया जा रहा है। कंक्रीट का काम पूरा होने के बाद अब दो चरण में प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरदार पटेल की 182 मीटर की प्रतिमा का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Published on:
01 Mar 2018 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
