
सोशल मीडिया स्टार रहमान मलिक की कहानी
क्रिएटिविटी, इनोवेटिक आइडिया और सोशल मीडिया का संगम आज के समय में लोगों को स्टार बना रहा है। सोशल मीडिया की विशाल और रोज बदलती दुनिया में यदि आपका आइडिया हिट हो गया तो फिर आपको हीरो बनने से कोई नहीं रोक सकता। आज हम सोशल मीडिया के एक ऐसे ही हीरो की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और रचनात्मकता के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह कहानी है कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंस रहमान मलिक की। गुजरात के सूरत के रहने वाले रहमान मलिक के फॉलोअर्स लाखों करोड़ों की संख्या हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मस पर वह सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर रहमान मलिक के 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 4.1 मिलियन और स्नैपचैट पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
रहमान मलिक ने टिक-टॉक से अपनी शुरुआत की थी। टिक-टॉक वीडियोज के जरिए रहमान ने लोगों के दिलों में बनाई। लेकिन टिक-टॉक बंद होने के बाद उनका सारा सपना कुछ समय के चकनाचूर हो गया। हालांकि इसके बाद रहमान ने अपने जुनून को छोड़ने के बदले इस चुनौती को अवसर के रूप में स्वीकार किया। अपने दृढ़ संकल्प और अपनी रचनात्मकता के जरिए नए रास्ते खोजे और जल्दी ही इस बाधा से उबर कर यूट्यूब और इंस्टाग्राम स्टार बन गए। इंस्टाग्राम पर उनका पहला वीडियो ही वायरल हो गया।
इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब पर भी पाई वही सफ़लता
इंस्टाग्राम पर सफलता पाने के बाद रहमान मलिक ने यूट्यूब का रुख किया। यूट्यूब चैनल शुरू करने का उनका मुख्य उद्देश्य यह था कि वे अपने दर्शकों से और अधिक जुड़ पाएँ। यहाँ वह अपने डेली ब्लॉग, यात्रा ब्लॉग और अन्य मनोरंजक कॉन्टेंट के माध्यम से अपने फ़ैन्स का मनोरंजन करते रहे। अपने रोचक कॉन्टेंट और सकारात्मक ऊर्जा के कारण वे जल्द ही सोशल मीडिया के इस प्लेटफ़ॉर्म पर भी सुर्खियों में आ गए। बहुत जल्दी ही उनके चैनल ‘रहमान ऑफिशियल’ पर 4.1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर को गए।
हाल ही में की दुबई यात्रा के वीडियो हुए वायरल
हाल ही में रहमान मलिक दुबई गए थे। उनकी दुबई यात्रा के फोटोस और वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हो गए। यूट्यूब पर ब्लॉग के जरिए उन्होंने अपनी दुबई यात्रा के किस्से अपने दर्शकों के साथ साझा किए तथा वहाँ की एक अनोखी झलक उनके सामने पेश की। करोड़ों की संख्या में लोगों ने उनके दुबई यात्रा की यूट्यूब वीडियोस को देखा और सराहा। यही नहीं दुबई यात्रा के दौरान उनके दर्शक लाखों की संख्या में उन्हें मिलने के लिए इकट्ठा हुए तथा उनसे बात करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
कम वक्त में बनाई फ़ैन्स के दिलों में जगह
अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल पर रहमान न केवल अपने जीवन की झलकियाँ प्रस्तुत करते हैं, बल्कि यात्राओं, अलग-अलग त्योहारों और जीवन की अन्य उपलब्धियों को भी साझा करते हैं। अच्छे कॉन्टेंट की वजह से रहमान मलिक को सफलता के रास्ते तलाशने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। लोकप्रियता बढ़ने पर रहमान ने कई बड़े ब्रांड के साथ काम किया बल्कि कई सेवाओं तथा उत्पादों का भी प्रचार किया।
टिक टॉक से शुरुआत करने वाले रहमान मलिक ने कहा कि वह अपने डेली ब्लॉग्स के माध्यम से वह अपने फैंस को यह बताना चाहते हैं कि कैसे जीवन के छोटे-छोटे क्षण मिलकर ही जीवन को असाधारण बनाते हैं। अपने मनोरंजक वीडियो के माध्यम से वह दर्शकों को प्रेरित करते हैं कि वह जीवन की हर छोटी-छोटी खुशियों और जीवन की रोमांचकता को सराहें तथा रोज़ खुल कर जिएं।
Published on:
27 Jul 2023 10:37 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
