
surat news- रघुकुल मार्केट के व्यापारियों की मीटिग शनिवार को
सूरत
रघुकुल मार्केट में पीछे के हिस्से में पार्किंग की जगह पर बुधवार को सूरत महानगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से की कार्रवाई के बाद व्यापारियों में आक्रोश हैं। वह बिल्डर से मार्केट मैनेजमेन्ट लेना चाह रहे हैं। गुरुवार को मीटिंग के दौर के बाद इस बात पर सहमति बन गई। शनिवार को फिर से एक बार इस सिलसिले में व्यापारियों की मीटिंग होनी है।
मिली जानकारी के अनुसार मनपा की कार्रवाई के बाद बिल्डर और मैनेजमेन्ट से नाराज व्यापारियों ने मैनेजमेन्ट लेने के लिए 17 सदस्यों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी विधिवत मैनेजमेन्ट संभालेगी। बिल्डर से बातचीत के लिए और मैनेजमेन्ट किन शर्ताे पर मिल रहा इन सभी मुद्दो पर चर्चा विचारणा के लिए शनिवार को एक बार फिर से 17 सदस्यी कमेटी की मीटिंग होगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सूरत महानगर पालिका का दस्ता अचानक सबेरे ही जब डिमोलिशन की कार्रवाई के लिए पहुंच गया तब कुछ समय के लिए व्यापारी भी अवाक रह गए थे। इस दौरान व्यापारियों और मनपा कर्मचारियों के बीच रक-झक भी हो गई थी। बाद में मनपा कर्मचारियों को व्यापारियों की बात मानकर लौट आना पड़़ा।
Published on:
30 Aug 2019, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.