सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की ओर से गुरुवार को कैंसर अवेयरनेस सेमिनार "एक कदम जिंदगी की ओर" का आयोजन सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। सेमिनार में डाॅ. मुकेश पाराशर, डॉ. डिम्पल चटवानी, डॉ. अमित गुप्ता समेत अन्य ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में लक्षण, कारण, उपचार और रोकथाम के साथ प्री और पोस्ट अवेयरनेस की जानकारी दी। सेमिनार के दौरान शाखा अध्यक्ष शालिनी कानोड़िया, संयोजिका रुचिका रूंगटा, प्रीति गोयल, सचिव दीपाली सिंघल समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थीं।