13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

covid19 : ‘नए फूल कल फिर डगर में खिलेंगे…. उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे..’

- पीएसआई पनारा की आवाज में सूरत पुलिस ने जारी किया उम्मीद भरे गीत का वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 14 May 2021, 1:09 PM IST

covid19 : ‘नए फूल कल फिर डगर में खिलेंगे.... उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे..’

covid19 : ‘नए फूल कल फिर डगर में खिलेंगे.... उदासी भरे दिन कभी तो ढलेंगे..’

सूरत. बेहद घातक साबित हो रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने हर तरफ लाचारी और उदासी का माहौल बना दिया है। वहीं ऐसे माहौल से लोगों को उबारने और नई उम्मीद के साथ सकारात्मकता का भाव पैदा करने के लिए सूरत पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सुंदर गीत का वीडियो अपलोड किया है।

यह शानदार गीत पुलिस महकमें के उप निरीक्षक चंद्रशेखर पनारा ने तैयार किया है। गिटार की धुन के साथ उन्होंने इस मोटीवेशनल गीत को अपनी मधुर आवाज भी दी है। अपने साथियों की मदद से इस गीत की वीडियो एडिटिंग भी करवाई है। इस गीत को सूरत पुलिस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह गीत बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

जो लोगों में उदासी भरे दिन जल्द ढलने और पत झड़ के बाद बहार आने की उम्मीद जगा रहा है। गौरतलब हैं कि पुलिस उप निरीक्षक पनारा कोरोना संक्रमण की पहली में लॉकडाउन के दौरान भी लोगों में संक्रमण के प्रति जागरुकता और सकारात्मकता का भाव पैदा करने के लिए पहले भी इस तरह के वीडियो बना चुके है।पुलिसकर्मी होने के साथ साथ वे अच्छे कलाकार भी है।
----------------