2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत-सूबेदारगंज और अजमेर-दौंड स्पेशल के फेरे बढ़ाए

ग्रीष्मावकाश की भीड़ देखते हुए पश्चिम रेलवे ने सूरत से सूबेदारगंज और उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अजमेर से दौंड के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे जून तक विस्तारित करने का निर्णय किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 11 Apr 2024, 9:27 PM IST

सूरत-सूबेदारगंज और अजमेर-दौंड स्पेशल के फेरे बढ़ाए

सूरत-सूबेदारगंज और अजमेर-दौंड स्पेशल के फेरे बढ़ाए

ग्रीष्मावकाश की भीड़ देखते हुए पश्चिम रेलवे ने सूरत से सूबेदारगंज और उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अजमेर से दौंड के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के फेरे जून तक विस्तारित करने का निर्णय किया है। सूरत-सूबेदारगंज स्पेशल के बढ़े हुए फेरों की बुकिंग 11 अप्रेल से शुरू होगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय किया है। सूरत-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 12 अप्रेल तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 28 जून तक बढ़ा दिया गया है। वापसी में सूबेदारगंज-सूरत साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 13 अप्रेल तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 29 जून तक बढ़ा दिया गया है।

दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अजमेर-दौंड स्पेशल के फेरे बढ़ाने का निर्णय किया है। अजमेर-दौंड स्पेशल 11 अप्रेल से 13 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से शाम 5.05 बजे रवाना होकर अगले दिन दौंड शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में दौंड-अजमेर स्पेशल 12 अप्रेल से 14 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार को दौंड से रात 11.10 बजे रवाना होकर अगले दिन अजमेर रात 11.40 बजे पहुंचेगी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात