
एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग एक्सपांसन का टेंडर निकला
सूरत
सूरत एयरपोर्ट विकास की ओर और एक कदम आगे बढ़ रहा है। एयरपोर्ट ओथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के एक्सपांसन के लिए 157 करोड़ रुपए का टेन्डर निकाला गया है।
वी वर्क फोर वर्किग एयरपोर्ट सूरत के संजय जैन ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग के लिए टेंडर 5 दिसंबर तक भरना होगा जिसमें कि टर्मिनल को 600 दिनों के अंदर बनाने की बात कही गई है। बरसात के दिनों में भी काम जारी रहेगा। टेंडर में टैक्सी व एप्रोन को शामिल नहीं किया गया है।
एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्ंिडग के एक्सपांसन के बाद सूरत एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सुविधा और बढ़ जाएगी।
जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल करने वालों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का नोटिस
स्टेट जीएसटी विभाग ने जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद रिटर्न नहीं फाइल करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। अब तक जीएसटी विभाग ने ऐसे 500 से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं।
जीएसटी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन ले लिए थे। अब इनमें से कई लोग जीएसटी का रिटर्न फाइल कर रहे हैं जबकि कई लोग इसका बेजा लाभ उठा रहे हैं। वह रिटर्न फाइल करते हैं लेकिन टैक्स नहीं चुका रहे। ऐसे हजारों व्यापारियों की सूची पिछले दिनों स्टेट जीएसटी के अधिकारियों को मिली थी। इसके आधार पर अब अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है। पिछले दिनों अधिकारियों ने इस बारे में रजिस्ट्रेशन के बाद रिटर्न नहीं फाइल करने वालों और टैक्स नहीं चुकाने वालों को नोटिस भेजा था। अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अब तक विभाग ने इस मामले में पांच सौ से अधिक करदाताओं का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया हैं।अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अब तक विभाग ने इस मामले में पांच सौ से अधिक करदाताओं का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया हैं।
Published on:
03 Nov 2018 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
