
textile news- समय पर पैमेन्ट नहीं चुकाने वालों को करेंगे ब्लैक लिस्ट
सूरत
साउथ गुजरात शिफली एम्ब्रॉयडरी एसोसिएशन ने समय पर जॉबवर्क का पैमेन्ट नहीं देने वाली पार्टियों के ब्लैक लिस्ट करने का फैसला किया है।
साउथ गुजरात शिफली एम्ब्रॉयडरी एसोसिएशन के सदस्यों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों जिस तरह से पैमेन्ट के मामले में दिक्कत आ रही है उसे देखते हुए एसोसिएशन ने कुछ कड़े फैसले किए हैं। इसके तहत जो पार्टी जॉबवर्क कराने के बाद समय पर पैमेन्ट नहीं दे रही पहले एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया जाएगा इसके बाद भी यदि बात नहीं बनती तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा बिना किसी रेफरन्स के व्यापार नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन का कोई भी सदस्य जब तक पेमेन्ट नहीं मिलेगा तब तक ऐसी ब्लैक लिस्टेड पार्टी के साथ काम नहीं करेगा। जो व्यापारी समय पर पैमेन्ट नहीं देंगे उससे 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज वसूला जाएगा। सदस्यों ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से एक रेफरल सिस्टम बनाया गया इसके माध्यम से पार्टी और ब्रोकर का रिफरेन्स बिना पहचान बताए लिया जा सकेगा। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अशोक मेहता, सेक्रेटरी संजय जैन, उपाध्यक्ष सुभाष गंगवानी खजानची वजुभाई पटेल उपस्थित रहे।
Published on:
18 Oct 2019 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
