21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयकर विभाग ने ऐसा किया कि बोनस के नाम से भी घबरा रहे कर्मचारी

लाखों रुपए का बोनस भारी पड़ा कर्मचारियों कोआयकर विभाग ने शुरू की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
file

सूरत. कंपनी की ओर से मिलने वाला लाखों रुपए का बोनस भी कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है। बोनस पाने के बाद टैक्स बचाने के लिए आयकर रिटर्न में गलत जानकारी देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग के इस फैसले के कारण तीन कर्मचारी अपील में गए हैं
सूरत की एक हीरा कंपनी ने पिछले दिनों अपने यहां काम करने वाले 10 कर्मचारियों को 11-11 लाख रुपए का बोनस दिया था। आयकर विभाग के नियमानुसार बोनस भी पगार का हिस्सा माना जाता है, इसलिए वह आयकर का पात्र होता है। कर्मचारियों ने टैक्स बचाने के लिए अपने रिटर्न में बताया कि बोनस की पूरी रकम उन्होंने अहमदाबाद की एक पार्टी को दान में दे दी है। आयकर विभाग को यह बात गले नही उतरी। आयकर विभाग ने संबंधित पार्टी से भी पूछताछ की। वहां भी पार्टी के उत्तर से आयकर विभाग को संतोष नहीं होने से आयकर अधिकारियों ने सभी करदाताओं के खिलाफ 70 लाख रुपए का एडिशन कर दिया। इससे घबराए कर्मचारियों ने सच्चाई बताते हुए गलती स्वीकार की तब आयकर विभाग ने 33 प्रतिशत के हिसाब से 36 करोड़ रुपए की डिमांड शुरू की है।
आयकर अधिकारियों को शक है कि कर्मचारियों ने टैक्स बचाने के लिए पार्टी को रुपए दिए और उसमें से 10 प्रतिशत राशि काटकर बाकी का कैश में वापस ले लिया है। हालांकि आयकर विभाग के इस फैसले के कारण तीन कर्मचारी अपील में गए हैं।

दूसरे दिन भी पारा 41 डिग्री पार
शहर का तापमान पिछले दो दिनों से 41 डिग्री दर्ज हो रहा है। सुबह से तेज धूप सबको परेशान करती रही। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.४ डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में 16 प्रतिशत की नमी और गति 7 किमी प्रतिघंटे दर्ज की गई। बुधवार को शहर का तापमान क्रमश: 41.0 डिग्री और 28.0 डिग्री दर्ज किया गया था।