वलसाड. वलसाड तहसील के भूतसर गांव में वृद्धा की हत्या कर लूट करने के आरोप में एलसीबी ने महिला समेत तीन जने को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोना समेत नकदी भी जब्त की गई है। 30 अगस्त को रात में गांव के सोलंकी फलिया निवासी दीपसिंह सोलंकी के घर में बदमाशों ने उनकी पत्नी रमीलाबेन की हत्या कर रुपए और सोने के आभूषण की लूट की थी। बदमाशों के फरार होने के बाद दीपसिंह भाई सोलंकी ने शोर मचाने पर पड़ोस के लोग ने पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। घटना का पता चलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी थी। इस दौरान एलसीबी के एएसआई मिया मोहम्मद शेख को मुखबिर से इस लूट में शमिल लोगों के अतुल के पास होने की सूचना मिली। एलसीबी ने वहां पहुंचकर एक कार से श्रीभाई तेजबहादुर कवी, हमजा उर्फ हनी रियाज कुरैशी और दक्षाबेन शशिकांत पटेल को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के एक लाख 16 हजार नगद, 25 ग्राम सोना और मोबाइल समेत छह लाख 82 हजार का सामान जब्त किया है। बताया गया है कि लूट की घटना के बाद एसपी ने एलसीबी को जांच में लगाया था। आरोपियों से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।