2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयनगर और भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई

श्चिम रेलवे ने ग्रीष्मावकाश की शुरूआत में ही यात्रियों की सुविधा और मांग को पूरा करने के लिए अनारक्षित विशेष ट्रेन के एक-एक फेरे चलाने का निर्णय किया है। इसमें सभी डिब्बे सामान्य द्वितीय श्रेणी के होंगे और विशेष किराया लागू रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 8 Apr 2024, 9:22 PM IST

जयनगर और भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई

जयनगर और भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाई

पश्चिम रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 09039 उधना-जयनगर स्पेशल सोमवार 8 अप्रेल को उधना से सुबह 11.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 09040 जयनगर-नंदुरबार स्पेशल बुधवार 10 अप्रेल को जयनगर से रात 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। यह ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09039 को चलथान और बारडोली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।

दूसरी ट्रेन 09037 उधना-भागलपुर स्पेशल मंगलवार 9 अप्रेल को उधना से सुबह 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09038 भागलपुर-नंदुरबार स्पेशल बुधवार 10 अप्रेल को भागलपुर से रात 11 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 7 बजे नंदुरबार पहुंचेगी। यह ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09037 चलथान और बारडोली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। इस ट्रेन में भी सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे। - भगत की कोठी-कोयम्बटूर स्पेशल के दो फेरे ट्रेन संख्या 04811 भगत की कोठी-कोयम्बटूर स्पेशल 18 व 27 अप्रेल को भगत की कोठी से शाम 7.30 बजे रवाना होकर चौथे दिन कोयम्बटूर सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04812 कोयम्बटूर-भगत की कोठी स्पेशल 22 अप्रेल और एक मई को कोयम्बटूर से रात 2.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन भगत की कोठी सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी।

यह ट्रेन समदडी, मोकलसर, जालोर, मारवाड, भीनवाल, रानीवाडा, भीलडी, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, नंदूरबार, जलगांव, भुसावल, अकोला, वांशिम, ङ्क्षहगोली डेक्कन, पुर्णा, नांदेड, मुदखेड, निजामाबाद, कामारेड्डी, काचीगुडा, महबूबनगर, कर्नूलू सिटी, डोन गुत्ती, यर्रगुंटला, कडपा, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टै, सेलम, ईरोड, तिरूप्पूर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें दो द्वितीय एसी, 4 तृतीय एसी, 12 स्लीपर, दो द्वितीय साधारण श्रेणी, दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात