6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधे घंटे में दो महिलाओं से बाइकर्स चेन छीनकर फरार

शहर में बाइकर्स गिरोह का आतंक जारी है। रविवार को आधे घंटे के दौरान बाइकर्स दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। पुलिस...

2 min read
Google source verification
Chain snatched

Chain snatched

सूरत।शहर में बाइकर्स गिरोह का आतंक जारी है। रविवार को आधे घंटे के दौरान बाइकर्स दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक न्यू सिटीलाइट रोड पर आशीर्वाद विला निवासी करिश्मा रविकुमार अग्रवाल रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सिद्घि विनायक मंदिर के पास से गुजर रही थी। मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात युवक उसके गले से 35 हजार रुपए की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

इस वारदात के आधा घंटे बाद बाइकर्स ने भटार रूपाली नहर के पास एक और महिला को निशाना बनाया। भाठेना न्यू रामदेव रॉ-हाउस निवासी रिंपल सचिन पटेल करीब सवा तीन बजे रूपाली नहर के पास से गुजर रही थी। बाइकर्स उसके गले से 40 हजार रुपए की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। उमरा और खटोदरा पुलिस ने अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

अग्रवाल विद्या विहार में ब्रीडिंग पर जुर्माना, फिर मच्छर मिले तो किया जाएगा सील

वेसू के अग्रवाल विद्या विहार में बार-बार मच्छरों की ब्रीडिंग मिलने पर मनपा प्रशासन ने जुर्माना ठोकने के साथ ही दोबारा खामी पाए जाने पर स्कूल सील करने की चेतावनी दी है। मनपा टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ५० हजार रुपए का जुर्माना ठोका। इससे पहले भी मनपा टीम को यहां मच्छरों की ब्रीडिंग मिली थी। उस समय स्कूल प्रशासन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।


मनपा प्रशासन मानसून के दौरान जगह-जगह जांच कर मच्छरों की ब्रीडिंग नष्ट करने की कार्रवाई करता है। निजी जगहों पर ब्रीडिंग प्वॉइंट मिलने पर मनपा टीम जुर्माने के रूप में प्रशासनिक खर्च भी वसूल करती है। सोमवार को मनपा का दस्ता वेसू के अग्रवाल विद्या विहार पहुंचा और जांच की।

यहां मच्छरों के ब्रीडिंग प्वॉइंट मिलने पर उनका नाश किया गया। मनपा ने स्कूल प्रशासन को प्रशासनिक खर्च के रूप में ५० हजार रुपए का नोटिस जारी किया। मनपा टीम को इससे पहले २७ जुलाई को भी स्कूल परिसर में जांच के दौरान मच्छरों के ब्रीडिंग स्थल मिले थे। उस समय मनपा ने पांच हजार रुपए का प्रशासनिक खर्च वसूला था। दोबारा स्कूल परिसर में ब्रीडिंग स्थल मिलने पर मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि फिर यह लापरवाही मिली तो स्कूल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।