ये अनाधिकृत कर्मचारी या टाउट भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए रिश्वत ही नहीं जुटाते हैं, बल्कि अपनी आमदनी का जरिया बचाए रखने के लिए उनकी सेवा भी खूब करते हैं। वे उनके कार्यालय के काम ही नहीं करते, बल्कि उनके लिए सब्जी लाने, बच्चों को स्कूल छोडऩे से लेकर सभी तरह के घरेलू काम भी करते हैं। कई शातिर तो ऐसे हैं जो अधिकारियों को झांसा देकर रिश्वत का मोटा हिस्सा ऐंठ लेते हैं।
पूर्व में चलाया था अभियान, हालात फिर जस के तस :