1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रघुकूल मार्केट में फिर हुआ हंगामा

क्वार्टर तोडऩे के बाद व्यापारियों की सोसायटी ने बिल्डर स्टाफ बदला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 24 Oct 2019, 9:23 PM IST

रघुकूल मार्केट में फिर हुआ हंगामा

रघुकूल मार्केट में फिर हुआ हंगामा

सूरत. गत अगस्त में चर्चा के केंद्र में आया कपड़ा बाजार का रघुकूल टैक्सटाइल मार्केट एक बार फिर से व्यापारिक हित में लामबंद होकर खड़ा हो गया है। इस बार व्यापारियों ने मार्केट के पार्किंग परिसर में बने सर्वेंट्स क्वार्टर तोडऩे पर कड़ा आक्रोश जताते हुए गुरुवार को बिल्डर के स्टाफ को बदल डाला है। इस सिलसिले में रघुकूल टैक्सटाइल मार्केट सर्विस सोसायटी की बैठक भी आयोजित की गई।
घटना के मुताबिक, बुधवार को रघुकूल टैक्सटाइल मार्केट के पीछे पार्किंग परिसर में निर्मित सर्वेंट्स क्वार्टर तोडऩे के लिए कुछ लोग बुलडोजर समेत अन्य साधनों के साथ पहुंचे थे। तोड़-फोड़ की कार्रवाई के दौरान मार्केट के व्यापारी व सर्विस सोसायटी के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर बिल्डर की ओर से जारी इस कार्रवाई को रुकवाया। इस संबंध में बिल्डर स्टाफ ने गोल-मोल जवाब व्यापारियों को दिए। इसके बाद गुरुवार को नाराज व्यापारियों ने सोसायटी की बैठक बुलाई और बिल्डर की कार्रवाई के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए उसके स्टाफ को तुरंत प्रभाव से हटा दिया। सोसायटी अध्यक्ष श्रवण मेंगोतिया ने पत्रिका को बताया कि बिल्डर ने रघुकूल मार्केट के व्यापारियों के विश्वास के साथ दगा किया है। गत अगस्त में मार्केट के पार्किंग परिसर में महानगरपालिका की कार्रवाई के बाद बिल्डर गोपाल डोकानिया ने सोसायटी पूरी तरह से कपड़ा व्यापारियों के सुपर्द कर देने का विश्वास दिलाया था तो फिर बुधवार को यह कार्रवाई क्यों की गई? बिल्डर के रवैये से नाराज व्यापारियों व सोसायटी ने गुरुवार को पूरे स्टाफ को हटा दिया और कानूनी कार्रवाई के लिए वकील के माध्यम से आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात