30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CYBER CRIME : दिल्ली से साइबर ठग गिरोह की महिला समेत छह गिरफ्तार

- बीमा लोकपाल के नाम से करते थे ठगी...- बंद पड़ी बीमा पॉलिसी का आर्थिक लाभ दिलवाने का झांसा देते थे arrested from Delhi including the woman of cyber thug gang -
2 min read
Google source verification
CYBER CRIME : दिल्ली से साइबर ठग गिरोह की महिला समेत छह गिरफ्तार

CYBER CRIME : दिल्ली से साइबर ठग गिरोह की महिला समेत छह गिरफ्तार

सूरत. बीमा लोकपाल के नाम से बंद पड़ी बीमा पॉलिसी फिर से शुरू करवा कर आर्थिक लाभ दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला समेत छह और आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा (30), सलाउद्दीन सिद्दिकी (32), राम प्रसाद गौतम (30), अजयकुमार (29), मोहम्मद रिजवान (29) व खुश्बू मिश्रा (25) पूर्व में पकड़े गए उत्तरप्रदेश के नोएडा निवासी संतोष कुमार (39 वर्ष) व दिल्ली निवासी श्यामवीर पाल (29) के साथ मिलकर बीमा ग्राहकों के साथ ठगी का रैकेट चला रहे थे। वे बीमा ग्राहकों की जानकारी हासिल कर उन्हें बीमा लोकपाल के नाम से फोन करते थे।

फोन पर वे उन्हें बंद पड़ी बीमा पॉलिस के आर्थिक लाभ दिलवाने का झांसा देते थे। जब बीमा कंपनी का कोई ग्राहक उनके जाल में फंसता तो पॉलिसी फिर शुरू करने के लिए विभिन्न तरह के चार्ज के बहाने उनसे रुपए ऐंठते थे। इसी तरह से इस गिरोह ने पिछले दिनों पुणागाम निवासी रिलांयस निप्पोन बीमा कंपनी के ग्राहक सुरेन्द्र कुमार मिस्त्री के साथ 28 लाख 860 रुपए की ठगी की थी।

इस मामले में पीडि़त से शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस ने गत 10 अक्टूबर को संतोष कुमार व श्यामवीर को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। साइबर क्राइम ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस गिरोह से पूछताछ में ठगी के और भी कई मामलों का भेद उजागर होने की उम्मीद है।
------------------------------

खडोदरा की फैक्ट्री में चोरी

सूरत. खटोदरा के ईश्वर नगर में स्थित फैक्ट्री से चोर 3.25 लाख रुपए का सामान चुरा कर ले गए। घटना के संबंध में पर्वत पाटिया स्थित अंबिका नगर निवासी कारोबारी सूरजभान सुखाराम ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक चोरों ने खिडक़ी की जाली तोड़ कर प्रवेश किया। फैक्ट्री के कार्यालय से नकदी चुरा कर फरार हो गए। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
---------------------------------------

तलंगपोर के बंद मकान से 4.76 लाख का सामान चोरी

सूरत. सचिन जीआइडीसी में बंद मकान में घुसे चोर 4.76लाख रुपए का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरी तलंगपोर रोड स्थित सिद्धि गणेश टाउनशिप निवासी अभिलाश फूलचद गुप्ता के घर में हुई। पेशे से स्कूल संचालक बाहर गए हुए थे। इस बीच रात में चोर खिडक़ी की जाली तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और शयनकक्ष में रखी लकड़ी की अलमारी से नकदी, आभूषण व मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। अभिलाश ने सचिन जीआइडीसी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
----------------------