12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के तमाम उद्योगों में सोमवार से वेकेशन शुरू होगा

ज्यादातर कारखाने आदि पहले ही बंद हो गए थे, शेष सोमवार से हो जाएगें

2 min read
Google source verification
file

शहर के तमाम उद्योगों में सोमवार से वेकेशन शुरू होगा

सूरत
शहर के कपड़ा और हीरा उद्योग सहित अन्य तमाम उद्योगों में सोमवार से दिवाली वेकेशन शुरू हो जाएगा। ऐसे तो कपड़े और हीरा के ज्यादातर कारखाने 25 से 30 तारिख के बीच ही बंद हो गए थे, लेकिन शेष जो बचे हैं वह भी सोमवार तक बंद हो जाएगें।
कपड़ा उद्यमियों को इस साल जीएसटी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिटेल मार्केट में खरीद नहीं होने के कारण व्यापारी ग्रे की खरीद कम कर रहे हैं। इससे चिंतित व्यापारियों ने लूम्स कारखाने दिवाली के 10 दिन पहले से बंद करना शुरू कर दिया था। लगभग 80 प्रतिशत कारखाने पहले ही बंद हो चुके हैं। बाकी के 20 प्रतिशत कारखाने रविवार और सोमवार से बंद हो जाएगें। इसी तरह से डाइंग प्रोसेसिंग यूनिट में भी सोमवार से सभी यूनिट बंद हो जाएगें। एम्ब्रॉयडरी में भी जो पांच-दस प्रतिशत यूनिट अभी चल रहे हैं वह सोमवार को श्रमिकों के पगार और बोनस देने के बाद बंद हो जाएगें। कपड़ा उद्यमियों का कहना है कि कपड़ा उद्योग से जुड़े सभी घटक लूम्स मशीन, एम्ब्रॉयडरी यूनिट और डाइंग मिल संचालकों में निराशा का माहौल होने से दिवाली वेकेशन कम से कम 15 नवंबर तक रहेगा। इसके अलावा हीरा उद्योग में भी ऐसे तो 1 नवंबर से दिवाली वेकेशन शुरू हो गया था, लेकिन जो यूनिट संचालक कारखाने चला रहे हैं वह भी सोमवार से बंद कर देंगे।

एयरपोर्ट के विकास में और 22 बिल्डिंग का अड़चन
सूरत एयरपोर्ट के विकास में अब तक 18 बिल्डिंग का अड़चन था, लेकिन हाल में ही एक सर्वे में यह संख्या और 22 बढ़कर कुल 40 पर पहुंच गई हैं।
सूरत एयरपोर्ट एक्शन कमेटी के सदस्य संजय ईजावा ने बताया कि यह खुलासा एयरपोर्ट ओथोरिटी ऑफ इंडिया को किए गए आरटीआई के जवाब में हुआ है। ईजावा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने ओथोरिटी को आरटीआई कर एयरपोर्ट के अड़चन में आने वाली बिल्डिंग के नाम और संख्या की जानकारी मांगी थी, इसके जवाब में यह मिला। एक निजी कंपनी की ओर से एयरपोर्ट के आसपास की 121 बिल्डिंग का सर्वे किया गया था, उसमें कुल 40 बिल्डिंग अड़चन साबित होने का खुलासा हुआ है।