वलसाड. नगर पालिका विस्तार की कई सडक़ों की हालत खराब होने के बाद भी उनकी मरम्मत न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पालिका लोगों की परेशानी की लगातार अनदेखी कर रही है। मई में नगर पालिका द्वारा बनाई सडक़ें जून-जुलाई में ही उखड़ गई। उसके बाद से सडक़ पर सिर्फ गड्ढे ही दिख रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। नगर पालिका प्रमुख पंकज आहिर ने बताया कि नगरपालिका बैठक में सडक़ों के पेंचवर्क की मंजूरी मिली है और जल्द काम शुरू हो जाएगा। समस्या के बारे में एक व्यक्ति ने बताया कि नपा द्वारा बनाई गई सडक़ पांच साल पहले टूटने पर कॉन्ट्रेक्टर पर जुर्माना लगाना चाहिए। लेकिन यहां पांच साल क्या, पांच महीने भी सडक़ नहीं चली और कॉन्ट्रेक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि कुछ दिन पहले अहमदाबाद में एक ठेकेदार पर दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।