10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VNSGU : सिंडीकेट बैठक में फिर गरमाएगा आर्किटेक्चर विभाग का मामला

छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी होगी चर्चा

2 min read
Google source verification
surat

VNSGU : सिंडीकेट बैठक में फिर गरमाएगा आर्किटेक्चर विभाग का मामला

सूरत .

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में 5 अक्टूबर को होने वाली सिंडीकेट की बैठक में फिर आर्किटेक्चर विभाग का मामला गरमाएगा। विश्वविद्यालय की लापरवाही से आर्किटेक्चर विभाग में 120 की जगह मात्र 20 सीटें रह गई हैं। बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
जब आर्किटेक्चर विभाग की शुरुआत हुई थी, तब राज्यभर के सभी आर्किटेक्चर संस्थानों के मुकाबले वीएनएसजीयू के पास सबसे अधिक सीटें थीं। शैक्षणिक सत्र 2013-14 में विश्वविद्यालय ने 120 सीटों के साथ विभाग की शुरुआत की थी। सुविधाओं के अभाव और शर्तों का पालन नहीं करने पर सीओए ने 2014-15 में 40 सीटें काट दी थी। शैक्षणिक सत्र 2015-16 में 40 और सीटें काट ली गईं। उस साल 40 सीटों पर प्रवेश दिया गया था। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में सीओए ने 10 और सीटें कम कर दीं। सीटें काटने से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को नोटिस भेजा गया था। प्रशासन ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। शैक्षणिक सत्र 2017-18 में 30 सीटों पर प्रवेश दिया गया। इस साल विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण सीओए ने 10 और सीटें काट लीं। इससे शैक्षणिक सत्र 2018-19 में विश्वविद्यालय के पास 20 सीटें रह गईं। सिंडीकेट की बैठक में छात्रसंघ चुनाव के मामले को भी शामिल किया गया है। काफी समय से महाविद्यालयों में चुनाव की मांग हो रही है, लेकिन सिंडीकेट चुनाव के कारण इस मामले पर सब खामोश थे। सिंडीकेट की बैठक में इस पर फैसला किया जाएगा कि महासचिव का इलेक्शन होना चाहिए या सिलेक्शन।

अब सुधार का ड्रामा
लगातार चार साल सीटें कटने के बाद अब विश्वविद्यालय ने आर्किटेक्चर विभाग में सुधार करने की सुध ली है। सिंडीकेट की बैठक के मुख्य एजेंडे में विभाग की सीटें बढ़ाने और प्राध्यापकों के पदों को भरने का प्रस्ताव रखा गया है। शैक्षणिक सत्र 2013-14 में विश्वविद्यालय ने 120 सीटों के साथ विभाग की शुरुआत की थी। सुविधाओं के अभाव और शर्तों का पालन नहीं करने पर सीओए ने सीटें काट दी। इससे शैक्षणिक सत्र 2018-19 में विश्वविद्यालय के पास 20 सीटें रह गईं।