22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VNSGU : आर्किटेक्चर विभाग के खाली पद भरने का फैसला

सिंडीकेट की बैठक : छात्रसंघ चुनाव पर फैसला कुलपति पर छोड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:37 PM IST

surat

VNSGU : आर्किटेक्चर विभाग के खाली पद भरने का फैसला

सूरत.

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की सिंडीकेट लंबे समय बाद आर्किटेक्चर विभाग को लेकर जागी है। शुक्रवार को सिंडीकेट की बैठक में आर्किटेक्चर विभाग में कट रही सीटों को लेकर प्राध्यापकों की नियुक्ति का फैसला किया गया। महाविद्यालयों में महासचिव पद के चुनाव का फैसला कुलपति पर छोड़ दिया गया।

आर्किटेक्चर विभाग में सुविधाओं के अभाव
सिंडीकेट की बैठक के मुख्य एजेंडे में आर्किटेक्चर विभाग और महाविद्यालयों में महासचिव पद के चुनाव का मामला शामिल था। आर्किटेक्चर विभाग में सुविधाओं के अभाव और प्राध्यापकों के रिक्त पड़े पदों के कारण 120 में से मात्र 20 सीटें रह गई हैं। राजस्थान पत्रिका ने इस मामले पर कई बार खबरें प्रकाशित कीं। शुक्रवार को सिंडीकेट में आर्किटेक्चर विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने का फैसला किया गया, ताकि आर्किटेक्चर काउंसिल से कुछ और सीटें हासिल की जा सकें।

कुलपति इलेक्शन या सिलेक्शन पर फैसला कर सकेंगे
महाविद्यालयों में महासचिव पद के चुनाव के मामले पर सिंडीकेट में काफी देर बहस हुई। आखिरकार सिंडीकेट ने इस मामले में अंतिम फैसला करने का जिम्मा कुलपति को सौंप दिया। कुलपति इलेक्शन या सिलेक्शन पर फैसला कर सकेंगे। सिंडीकेट के इस कदम से लगता है कि कोई भी सिंडीकेट सदस्य इस मामले में प्राचार्यों को नाराज नहीं करना चाहता। ज्यादातर कॉलेजों के प्राचार्य इलेक्शन के बदले सिलेक्शन के पक्ष में राय दे चुके हैं।

नकल के मामले में तीन साल परीक्षा देने पर रोक
सिंडीकेट की बैठक में परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में पकड़े गए एक विद्यार्थी के मामले पर भी चर्चा हुई। सिंडीकेट ने फेक्ट कमेटी के सभी प्रस्तावों को मान्य रखा है। नवयुग कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक विद्यार्थी पर नकल का आरोप लगा था। बाद में विद्यार्थी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। सिंडीकेट ने विद्यार्थी को दोषी ठहराया और उसके तीन साल तक परीक्षा देने पर रोक लगा दी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग