7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदाता जागृति फोरम का होगा गठन

संकलन समिति की बैठक में लिया निर्णय

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 15, 2018

patrika

मतदाता जागृति फोरम का होगा गठन

नवसारी. कलक्टर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई संकलन समिति की बैठक में केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर सरकारी व अर्धसरकारी संस्थाओं में मतदाताओं जागृति फोरम का गठन करने का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नैतिक तथा समावेसी मतदान, इवीएम व वीवीपैट का चुनाव प्रक्रिया में सुचारु उपयोग तथा शहरी विस्तरों में मतदान के प्रति लोगों की उदासीनता को दूर करना है। कलक्टर ने इस दौरान स्वच्छता अभियान पखवाड़े के कार्यक्रमों के आयोजन की सूचना दी।

कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया ने संबंधित अधिकारियों को संकलन समिति में उठाए गए प्रश्नों का जल्द से जल्द निवारण का आदेश दिया। इस मौके पर उपस्थित सांसद सीआर पाटील ने अंबाच गांव में रास्ता खुला करने, छीणम गांव में प्रोटेक्शन वाल, हाउसिंग बोर्ड में मकान बुक करने वालों को जल्द कब्जा देने का मुद्दा उठाया।

विधायक पियुष देसाई ने मजदूरों को रोजगार, रिक्शा स्टेन्ड को मंजूरी, केमिकल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, चेकडेम के पानी से होने वाले कटाव को रोकने समेत अन्य मुद्दे उठाए। कलक्टर ने इस दौरान 15 सितंबर से शुरु स्वच्छता अभियान पखवाड़े में 31 सितंबर तक कार्यक्रमों के आयोजन की सूचना दी। इस दौरान अधिक जिला कलक्टर कमलेश राठोड, डीडीओ जीआर गोहिल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गणदेवी में 14 मिमी बरसात

गणदेवी तहसील मे शनिवार को दो घंटे बरसात हुई, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। पिछले कई दिनों से बरसात थम गई थी, लेकिन कुछ दिन से आसमान में बादल छाए रहते थे। हल्की फुहार के बाद बादल उड़ जाते थे। शनिवार को गणदेवी तहसील मे 14 मिमी बरसात हुई। इससे माहौल खुशनुमा हो गया। बरसात होने से धान की खेती करने वाले किसानों में खुशी है। उन्होंने कहा कि सही समय पर यह बरसात हुई है, जिससे फसल अच्छी होगी। दूसरी तरफ बरसात होने से गणेश पंडालों में विराजे गणपति बप्पा को भीगने से बचाने के लिए भक्त व्यवस्था में जुट गए।