एक बार फिर मनपा प्रशासन ने उन पे एण्ड पार्क के लिए टैंडरिंग की थी, जिनका टर्म पूरा हो चुका है। ठेकेदार फर्मों ने इस बार जो प्रस्ताव दिए हैं, बीते वर्ष के मुकाबले पांच से 25 लाख रुपए सालाना कम हैं। वित्तीय संकट से जूझ रही मनपा के लिए पे एण्ड पार्क की जो बंधी-बंधाई रकम डूबते को तिनके का सहारा साबित होती, उस पर ग्रहण लगता दिख रहा है।