30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत कपड़ा बाजार में साड़ी खरीदने से पहले पढ़ ले महिलाएं

सूरत आई महिला व्यापारी को चीटर दलाल ने एक ऐसे व्यापारी के पास पहुंचा दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 19 Feb 2020, 8:02 PM IST

सूरत कपड़ा बाजार में साड़ी खरीदने से पहले पढ़ ले महिलाएं

सूरत कपड़ा बाजार में साड़ी खरीदने से पहले पढ़ ले महिलाएं

सूरत
मैसूर से साड़ी खरीदने सूरत कपड़ा मार्केट में अपनी पति के साथ सूरत आई महिला व्यापारी को चीटर दलाल ने एक ऐसे व्यापारी के पास पहुंचा दिया, जिसने कि पार्टी को खराब माल भेज दिया और रुपए वापिस मांगने पर आनाकानी कर रहा था। अंत में फोस्टा के हस्तक्षेप के बाद मैसूर के व्यापारी को 1.09 लाख रुपए का चेक वापिस मिला।
फोस्टा के प्रमुख मनोज अग्रवाल ने बताया कि कुछ महीने पहले मैसूर का एक व्यापारी सूरत के कपड़ा बाजार में साड़ी खरीदने के लिए आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात मार्केट क्षेत्र में घूमते-फिरते एक चीटर दलाल से हो गई। दलाल मैसूर के व्यापारी को सोस्यो सर्कल पर एक व्यापारी के यहां ले गया। वहां मैसूर के व्यापारी ने कुछ साडियों के ऑर्डर दिए और 1.09 लाख रुपए दे दिए। इसके कुछ दिनों बाद जब सूरत से मैसूर माल पहुंचा तो वह माल खराब निकला। जो ऑर्डर दिए गए थे, उससे अलग था। इस पर मैसूर के व्यापारी ने यहां के व्यापारी का संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। अंत में मैसूर के व्यापारी ने फोस्टा का संपर्क किया और अपनी शिकायत बताई। फोस्टा ने व्यापारी को बुलाकर रुपए वापिस देने को कहा। अंत में यहां का व्यापारी समझ गया और 1.09 लाख रुपए का चेक लौटा दिया।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग