यार्न बाजार में बीते सप्ताह भी दाम बढ़े। यार्न उत्पादकों का कहना है कि डॉलर और यार्न के कच्चे माल की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत में उछाल आया। यार्न बाजार के सूत्रों के अनुसार बीते सप्ताह एफडीवाय में आठ रुपए और पीओवाय में चार रुपए बढ़े। वीवर्स की ओर से आवश्यकतानुसार खरीद ही की जा रही है। वह दाम घटने का इंतजार कर रहे हैं। यार्न व्यवसायी फोरम घीवाला और बकुल पंड्या ने बताया कि यार्न की कीमतों में उछाल जारी है। यार्न उत्पादकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में डॉलर की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा यार्न के कच्चे माल एमइजी और पीटीए की कीमत भी लगातार बढऩे से यार्न के दाम बढ़ रहे हैं। त्योहारों के कारण होने वाली खरीद लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए वीवर्स खरीद कम कर रहे हैं।
ग्रे के भाव में सामान्य उछाल, खरीद मध्यम