कोरोना वॉरियर्स को होस्पीटल में किया सम्मानित
दमण. लायन्य क्लब दमण और लायन्स इन्टरनेशनल के सदस्य व पदाधिकारी मरवड़ कोविड-19 अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां कोरोना मरीजों की चिकित्सा में तत्पर कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर्स, नर्स व अन्य कर्मचारियों का सम्मान किया।
क्लब के सदस्यों ने बताया कि मरवड़ कोविड-19 अस्पताल में कार्यरत कोरोना वॉरियर्स के उत्साहवर्धन के लिए क्लब की ओर से अस्पताल प्रशासन को 10 पीपीई किट, 200 मास्क व सेनेटाइजर भी भेंट में दिए गए। इस मौके पर क्लब के क्रांति पामसी, खुश्मन ढिम्मर, विनय देसाई, नितिन पटेल समेत अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।