5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SURAT NEWS : पतंग बाजार मेंं सरेआम चाकू से हमला कर युवक की हत्या

- रुपए के लेनदेन के विवाद में किया था हमला- महिधरपुरा पुलिस ने हमलावर को दबोचा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 13 Jan 2024, 9:46 PM IST

SURAT NEWS : पतंग बाजार मेंं सरेआम चाकू से हमला कर युवक की हत्या

SURAT NEWS : पतंग बाजार मेंं सरेआम चाकू से हमला कर युवक की हत्या

सूरत. मोती टॉकिज के निकट लगने वाले पतंग बाजार में शुक्रवार देर रात रुपए के लेनदेन के विवाद में एक जनें युवक पर सरेआम चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मकर संक्रांति के चलते बाजार में लोगों की भीड़ के बीच हुई इस वारदात से वहां खलबल मच गई। पुलिस ने हमलावर को ढूंढ निकाला और शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बैगमपुरा चेवली शेरी निवासी विवेक चेवली उर्फ विक्की (33) ने रूस्तमपुरा निवासी पीयूष राणा (25) की हत्या कर दी। दरअसल विवेक का रुपए के लेनदेन को लेकर पीयूष के साथ विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात पीयूष मोटी टॉकिज के निकट पतंग बाजार में मौजूद था। उस दौरान विक्की वहां पर आया। उसने पीयूष पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान हालत में पीयूष वहीं ढेर हो गया।

अचानक हुई इस घटना से बाजार में खलबली मच गई। इस बीच विक्की वहां से भाग निकला। लोगों ने पीयूष को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। खबर मिलने पर महिधरपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस विक्की की पहचान की। शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात