5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SURAT NEWS : उधना में युवक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

  - दोपहर बाद बंद कमरे से दोनों के शव बरामद होने पर इलाके में फैली सनसनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 18 Jan 2024, 6:05 PM IST

Youth kills girlfriend and hangs himself in Udhna

सूरत. उधना थाना क्षेत्र में बंद कमरे से युवक व उसकी प्रेमिका के शव बरामद होने पर पूरे इलाके में सनसी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को आशंका है कि युवक ने प्रेमिका के सिर पर सरिए से वार कर उसकी हत्या की, उसके साथ खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह सनसनीखेज घटना उधना पटेलनगर में हुई। पटेलनगर के एक मकान पर अपनी माता के साथ किराए पर रहने वाला विजय गोहिल (28) व उसकी प्रेमिका बुधवार दोपहर कमरे में मृत पाए गए। प्रेमिका का शव फर्श पर पड़ा था। उसके सिर में चोंट का निशान था और पास ही खून सना सरिया पड़ा था। वहीं विजय का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था।

विजय की मां सुबह काम पर गई, उस समय वह घर पर अकेला ही था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह घर लौटी। उसने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खटखटाया और विजय को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस बीच कुछ परिचित भी आ गए। उन्होंने खिडक़ी के दरवाजे की दरार से अंदर झांक कर देखा।

विजय फंदे से झूलता हुआ दिखा। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तुड़वा कर पुलिस ने मौके फोरेन्सिक टीम की मदद से जांच करवाई। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाए। उधना पुलिस ने इस संबंध में युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

दोनों के बीच थे प्रेम संबंध

विजय पूर्व में उसकी प्रेमिका के मोहल्ले में ही किराए पर रहता था। उस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे। उन्होंने परिजनों को शादी के बारे में बात भी की थी, लेकिन लडक़ी के परिजनों को इस पर एतराज था।

उनका कहना था कि विजय के पास खुद का मकान नहीं है। वह उसे कहां रखेगा। इसके बावजूद भी लडक़ी विजय से मिलती थी। बुधवार सुबह वह विजय से मिलने आई थी। उसके बाद दोपहर में दोनों मृत पाए गए।

लडक़ी नाबालिग होने की आशंका

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी एस.एन.देसाई ने बताया कि लडक़ी नाबालिग होने की आशंका है। उसकी उम्र का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। उसके परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने उसकी उम्र १८ वर्ष के आस-पास होने की बात कही है। उसकी उम्र को लेकर मेडिकल करवाया गया है।

प्रेम में हताशा हो सकती है कारण

पुलिस ने बताया कि विजय ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस कमरे में विजय किराए पर रह रहा था। उसके अगल-बगल के कमरे खाली थे, अन्य लोगों ने भी किसी तरह की कोई आवाज सुनी। आशंका है कि लडक़ी विजय से मिलने आई, फिर शायद दोनों के बीच शारीरिक संबध बने। उसके बाद एक दूसरे को नहीं हासिल कर पाने की हताशा में उन्होंने यह कदम उठाया हो।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात