5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं की दादी ने कमाल कर दिया

राणी सती दादी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:09 PM IST

patriks

झुंझुनूं की दादी ने कमाल कर दिया


सूरत. श्रीशक्तिधाम सेवा समिति की ओर से भादी अमावस्या महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को ज्योत एवं भजन-कीर्तन के आयोजन किए गए। कार्यक्रम का आयोजन सिटीलाइट में राणी सती मंदिर प्रांगण में किया गया।
भादी अमावस्या महोत्सव के अन्तर्गत रविवार को राणी सती मंदिर में धोक-जात कार्यक्रम तड़के पांच बजे से दोपहर तक चला। इसके बाद चुनड़ी उत्सव में सजी-धजी दादीजी की सखियों ने नाच-गाकर दादीजी को रिझाया। इसके बाद शाम को आयोजित भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।इस दौरान मोटी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगाणो पड़सी..., झुंझुनूं की दादी ने कमाल कर दिया...आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान राणी सती दादी के जयकारे लगते रहे। इस अवसर पर दादी के शृंगारित दरबार में अखण्ड ज्योत कर छप्पनभोग परोसा गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, मंदिर में दादी के दर्शन के लिए रविवार को सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी।

भादवी बीज महोत्सव आज से


सूरत. सीरवी समाज की ओर से भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को 31वां भादवी बीज महोत्सव व वार्षिक सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन सोमवार से किया जाएगा। महोत्सव व सम्मेलन का आयोजन समाज के नवनिर्मित भवन में होगा। भादवी बीज महोत्सव व वार्षिक सम्मेलन का आयोजन सोमवार से परवत पाटिया में आईमाता रोड पर सीरवी समाज भवन में किया जाएगा। इस मौके पर रात आठ बजे से आयोजित भजन संध्या में आमंत्रित कलाकार खुशबू कुमत व किशोर पालीवाल एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, मंगलवार सुबह सात बजे समाज भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद समाज भवन में सुबह दस बजे से वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान कई आमंत्रित मेहमान व समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान आईमाता की पूजा-अर्चना, आरती आदि के बाद अध्यक्ष स्वागत भाषण और सचिव कार्यक्रम का विवरण देंगे व कोषाध्यक्ष लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। वहीं, रात नौ बजे से भजन संध्या होगी।