28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारी कार्यालय से नदारद तो बाबू जारी करते हैं परमिट

आरटीओ विभाग के अधिकारी कार्यालय से अक्सर रहते हैं गायब, क्लर्क को ट्रक मालिकों ने दी चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 19 Jan 2016, 10:19 AM IST

Rto office

Rto office

अंबिकापुर.
क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय में अधिकारियों के हमेशा नदारद रहने से नाराज संभागीय ट्रक मालिक संघ ने सोमवार को कार्यालय में पहुंच वहां उपस्थित कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने 30 जनवरी तक कार्यालय की व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है। व्यवस्था नहीं सुधरने पर कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की बात कही है।


संभागीय ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारी व सदस्यगण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सरगंवा पहुंचे। कार्यालय में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के हमेशा नहीं मिलने से नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय अधिक्षक से मुलाकात करना चाहा, लेकिन वे भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे।


इस दौरान कार्यालय में सिर्फ एक क्लर्क मौजूद था। जिसे संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय में आम आदमी कभी भी आरटीओ से मुलाकात नहीं कर पाता है। वे हमेशा कार्यालय से नदारद रहते हैं। उनके नहीं रहने की वजह से कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी हमेशा अनुपस्थित रहते हैं।


जबकि यह संभागीय कार्यालय है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में भोजन अवकाश का समय एक घंटे का है, लेकिन कार्यालय के कर्मचारी भोजन अवकाश के बाद हमेशा कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। कार्यालय में बैठे क्लर्क ने पदाधिकारियों को बताया कि वर्तमान आरटीओ अधिकारी लंबे समय से अवकाश पर हैं और उनका प्रभार जशपुर परिवहन अधिकारी आरपी कंवर संभाल रहे हैं।


किन वे ज्यादा समय जशपुर में रहते हैं। इसकी वजह से वे कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कार्यालय की व्यवस्था 30 जनवरी तक सुधारने को कहा है। इस दौरान संघ के काफी पदाधिकारी उपस्थित थे।


बाबू जारी कर रहे हैं परमिट

संघ के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने बताया कि कार्यालय में कोई भी सक्षम अधिकारी नहीं रहता है। इसकी वजह से दलाल कार्यालय में उपस्थित क्लर्क से हस्ताक्षर करा परमिट जारी करा दे रहे हैं। जब अन्य जगहों में आरटीओ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाती है, तो संबंधित दस्तावेज को फर्जी बता दिया जाता है। इससे वाहन मालिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।