26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असलहा सटाकर कारोबारी से लूट

पल्सर सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस के हाथ खाली
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Jan 29, 2016

जौनपुर. लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ पर सर्राफा कारोबारी से असलहे के दम पर बदमाशों ने डेढ़ लाख के जेवर लूट लिए। सर्राफा व्यवसायी सुबह अपने भाई के साथ दुकान खोलने जा रहा था कि पल्सर सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाश रफूचक्कर हो गए।
पचहटियां निवासी अशर्फीलाल और पन्ना लाल की सरायख्वाजा थाना के बिछलापुर में माता जी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सुबह दोनों भाई घर से दुकान जाने के लिए निकले। रास्ते में चैकियां मोड़ पर एक परिचित महिला को दोनों ने उसी बाइक पर बैठा लिया। आगे बढ़ने पर पतहना मोड़ पर लाल रंग की पल्सर सवार से सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रूकवा ली। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। तभी पीछे से काले रंग की पल्सर से भी हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने टक्कर मारकर सर्राफा व्यवसाइयों को बाइक से गिरा दिया। साथ ही उनका गहनों से भरा बैग भी गिर गया। व्यवसायी बैग उठा पाते की बदमाशों ने असलहा सटा दिया। असलहे से डर कर दोनों भइयों ने बैग छोड़ दिया। बैग लेकर दोनों बाइक सवार बदमाश भकुरा मोड़ की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। कंट्रोल रूम सूचना देकर घेराबंदी की गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। सर्राफा व्यवसायी का कहना है कि बैग में करीब डेढ़ लाख रूपये के जेवर थे।