27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने जायदाद से किया बेदखल तो बेटे ने गोली मारकर कर दी हत्या

घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Feb 02, 2016

शाहजहांपुर. रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक 30 साल के कलयुगी बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी बेटा को जायदाद से बेदखल करने से नाराज था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के अलीजई मोहल्ले का है। आरोपी महेंदर के भाई आकाश ने बताया कि उसका भाई शराब का आदी था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। आए दिन उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। शादी के कुछ दिन बाद शराब पीने की वजह से पत्नी से तलाक हो गया। वह अक्सर अपने मां-बाप के साथ मारपीट करता था।

मां ने किया था जायदाद से बेदखल
भाई आकाश ने बताया कि इससे नाराज मां ने महेन्द्र को जायदाद से बेदखल कर दिया था। बेदखल होने से नाराज महेंद्र ने अपनी मां संतो देवी के सिर पर उस वक्त गोली मार दी जब वो दूध लेकर वापस लौट रही थी। गोली लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरा परिवार सकते में है।

क्या कहती है पुलिस
सीओ सिटी अनुराग वत्स के मुताबिक महेंदर ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी बेटे को जायदाद से बेदखल करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल घरवालों से पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग