27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्रवाई धोखाधड़ी वाली है’, MDMK नेता वाइको का ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला, यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

SIR विवाद के बीच MDMK नेता वाइको ने CEC ज्ञानेश कुमार की कार्रवाई को ‘धोखाधड़ी वाली’ बताया है। वहीं यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने SIR के विरोध पर विपक्ष को घेरा है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Sep 27, 2026

Gyanesh Kumar, CEC Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner,

सीएम योगी आदित्यनाथ, MDMK नेता वाइको और ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो - एएनआई/आईएएनएस)

SIR Controversy: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच MDMK महासचिव वाइको ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्रवाई धोखाधड़ी वाली हो गई है। वाइको ने कहा कि चुनाव आयोग में इस तरह का रवैया उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। वाइको ने कहा कि इस पूरे मामले से लोकतंत्र में दिलचस्पी रखने वाला हर व्यक्ति चिंतित और परेशान है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की बैठक होने वाली है। वाइको ने कहा कि उन्हें भी बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें शामिल होंगे।

SIR को लेकर विपक्ष का विरोध

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। विवाद उस रिपोर्ट के बाद तेज हुआ, जिसमें कहा गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज की थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने और बहाल करने, फॉर्म-6 में बदलाव और चुनावी डेटा के केंद्रीकरण जैसे मुद्दे शामिल थे।

हालांकि, चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद की बात से इनकार किया है। आयोग ने कहा है कि SIR समेत उसके अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 26 सितंबर को आयोग ने यह भी कहा कि SIR से जुड़े नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए प्रक्रिया को आसान किया जाएगा। ऐसे मामलों में सामान्य तौर पर बूथ लेवल अधिकारी घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे और केवल असाधारण मामलों में ही सुनवाई होगी।

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना

इसी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIR को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है। योगी ने कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग पहली बार मतदाता सूची के इस तरह के पुनरीक्षण का काम नहीं कर रहा है। उनके मुताबिक, पहले भी 1952, 1957, 1961, 1965-66 और 2003 में ऐसी प्रक्रियाएं हुई थीं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई प्रक्रियाएं कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान हुई थीं। योगी ने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और अन्य दल मौजूदा SIR को लेकर जिस तरह का विरोध कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की बैठक

विपक्षी दलों की बैठक बुधवार, 30 सितंबर को नई दिल्ली के संविधान क्लब में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, INDIA ब्लॉक के दल इस बैठक में चुनाव आयोग और SIR को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में इस मुद्दे पर विपक्ष की संयुक्त रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग