27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल: PM मोदी बोले- आतंकवाद को मिलेगा निर्णायक जवाब, बालाकोट से ऑपरेशन सिंदूर तक गिनाई कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद का जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से इसमें सहयोग की अपील की।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Sep 27, 2026

Mann Ki Baat

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के किसी भी प्रयास का जवाब मजबूती और निर्णायक तरीके से दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। पीएम ने इसे भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण पेश किया।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि एक बड़ा ऐतिहासिक पड़ाव पूरा होने जा रहा है- सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष। दस वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने PoK में आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। हमारे वीर जवानों ने जिस तरह LoC पार कर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उससे पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

बालाकोट से ऑपरेशन सिंदूर तक

प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में आतंकवाद के खिलाफ की गई अन्य सैन्य कार्रवाइयों का भी जिक्र किया। उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने लगातार यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वालों को जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में बालाकोट एयरस्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने बार-बार स्पष्ट संदेश दिया है- अगर आतंकवादी भारत पर बुरी नजर डालने की हिम्मत करेंगे, तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा।

‘मन की बात’ में Census का भी जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के दौरान जनगणना (Census) का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से जनगणना की प्रक्रिया में सहयोग करने और इसे राष्ट्रीय दायित्व के रूप में देखने की अपील की।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग