7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर-कोचुवली सुविधा ट्रेन चलेगी

रेलवे ने यात्रियों के लिए इंदौर-कोचुवली सुविधा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Dec 18, 2015


रतलाम. शीतकालीन अवकाश को देखते हुए
रेलवे ने यात्रियों के लिए इंदौर-कोचुवली सुविधा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसके पाठक ने बताया कि इंदौर से 22 व 29 दिसंबर को रात 21.05 बजे ट्रेन कोचुवली के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11.20 बजे वसई रोड स्टेशन पहुंचेगी। यहां से आगे के स्टेशन के लिए रवाना होगी। वापसी में कोचुवली से इंदौर के लिए 25 दिसंबर व 1 जनवरी को सुबह 11 बजे चलेगी व वसई रोड दोपहर 15.10 बजे व इंदौर सुबह 5.15 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, बड़ोदरा, सूरत, वापी, भोईसर, वसई रोड, पनवेल आदि स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन 09310 इंदौर-कोचुवली में आरक्षण के लिए बुकिंग 19 दिसंबर से शुरू करेगी।