29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप की टक्कर बाइक सवार दो एनसीएल कर्मचारी की मौत

बैढऩ थाना क्षेत्र के ड्रग लाइन के पास की घटना, एक की हालत गंभीर
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Suresh Mishra

•

Oct 27, 2015

सिंगरौली

बैढऩ थाना क्षेत्र के एनसीएल कालोनी से मंगलवार की तड़के दो बाइक से डय्टी जा रहे तीन कर्मचारियों को ड्रग लाइन के समीप सामने से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। घटना में दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि एनसीएल कर्मचारी विजय सिंह वैश्य पुत्र प्रभात सिंह अपने साथी मंगलेश्वर सिंह के साथ बाइक क्रमांक एमपी 53 एचए 3591 व तीसरा साथी महेश कालंदी अपनी बाइक से तड़के फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान ड्रग लाइन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप एमपी 53 एचए 0609 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दोनों बाइक को टक्कर मार दी। घटना में विजय सिंह वैश्य व महेश कालंदी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मंगलेश्वर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।