24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Navratri: इस मंदिर में सिर्फ कुछ पलों के लिए होता है चमत्कार, और लग जाती है हजारों भक्तों की भीड़

इस मंदिर में सिर्फ कुछ पलों के लिए होता है चमत्कार, और लग जाती है हजारों भक्तों की भीड़
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 12, 2019

kalika mata mandir

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गांव गुदावल में माता का प्रसिद्ध मंदिर है। गुदावल गांव रायसेन से 30 किलोमीटर दूर है। नवरात्रि में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। यह देवी मां का ऐसा मंदिर है जहां अक्सर चमत्कार होते रहते हैं। लेकिन अद्भुत चमत्कार नवरात्रि में होता है जब यहां देवी मूर्ति की गर्दन अपने आप सीधी हो जाती है। जी हां, माता की यह आकर्षक मूर्ति चमत्कारों के कारण देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां विराजमान देवी मां की मूर्ति की गर्दन तिरछी है और वो नवरात्रि में कुछ पलों के लिए अचानक सीधी हो जाती है। यह चमत्कार देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। यह भी कहा जाता है कि जो भक्त नवरात्र के दौरान माता की गर्दन को सीधा होते हुए देख लेता है उसके साभी बिगड़े काम बन जाते हैं। लेकिन यह तो सिर्फ सौभग्य वाले लोगों को ही प्राप्त होता है और जिसे भी इसका सौभाग्य प्राप्त होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है।

रायसेन में स्थित यह मंदिर कंकाली मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है और मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित है। यह मां काली का प्रचीन मंदिर है, यहां मां काली की 20 भुजाओं वाली मूर्ति के साथ भगवान ब्रम्हा, विष्णु और महेश की प्रतिमाएं विराजमान हैं। वैसे तो यहां सालभर ही भक्तों की भीड़ लगती है, लेकिन नवरात्र में मंदिर में भक्तों का तांता लग जाता है। चैत्र नवरात्र में रामनवमी के दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। हरे-भरे जंगलों के बीच यह मंदिर आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

लगभग 45 डिग्री झुकी गर्दन हो जाती है सीधी मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में माता की लगभग 45 डिग्री झुकी गर्दन कुछ पलों के लिए सीधी हो जाती है, यह चमत्कार देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा लोगों का मानना है की देवी मंदिर से जुड़ी एक ओर मान्यता हैं। जिसके अनुसार जिन महिलाओं की गोद सूनी होती है, वह श्रृद्धाभाव से यहां गोबर से उल्टे हाथ लगाती हैं और उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। मनोकामना पूरी होने पर हाथों के सीधे निशान बना दिए जाते हैं। यहां हाथों के हजारों निशान बने हुए हैं। नवरात्र में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।