24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नजीबुल्लाह जादरान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास, मोहम्मद नबी और राशिद खान के स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

Najibullah Zadran: नजीबुल्लाह जादरान ने एशियन गेम्‍स में जापान के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। यह उनका 200वां इंटरनेशनल मैच है। इस माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले वह अफगानिस्‍तान के तीसरे खिलाड़ी है।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 24, 2026

Najibullah Zadran

नजीबुल्लाह जादरान। (फोटो सोर्स: IANS)

Najibullah Zadran 200th International Match: एशियन गेम्‍स 2026 में गुरुवार को ग्रुप-ए में अफगानिस्‍तान और जापान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही नजीबुल्लाह जादरान ने इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। यह उनका 200वां अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबला है। वह मोहम्‍मद नबी और राशिद खान के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। मोहम्मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए सबसे ज्‍यादा 336 और राशिद खान 246 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

200 मैचों में बनाए 3,890 रन

बता दें कि नजीबुल्लाह जादरान ने अफगानिस्‍तान के लिए टी20 और वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू 2012 में किया था। वह अब तक 92 वनडे की 84 पारियों में 29.01 के औसत और 89.11 के स्‍ट्राइक रेट से 2060 रन बना चुके हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में अब तक वह 108 मैचों की 96 पारियों में 29.70 के औसत और 137.20 के स्‍ट्राइक रेट से 1837 रन बना चुके हैं। इस तरह वह अपने 200 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 29.08 के औसत से कुल 3,897 रन बना चुके हैं। इस दौरान व्‍हाइट बॉल फॉर्मेट में उनके बल्‍ले से एक शतक और 23 अर्धशतक आए हैं।

अफगानिस्तान के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच

रैंकखिलाड़ीकरियर अवधिमैचरनबल्लेबाजी औसतशतकविकेटगेंदबाजी औसत5 विकेट
1मोहम्मद नबी2009–2026336633424.64229631.041
2राशिद खान2015–2026246227117.33046617.2214
3नजीबुल्लाह जादरान2012–2026200389729.081131.000
4असगर अफगान2009–2021195424624.832428.000
5गुलबदीन नायब2011–2026176241419.95010933.031
6मोहम्मद शहजाद2009–2023159484431.25700
7रहमानुल्लाह गुरबाज2019–2026152459329.821000
8समीउल्लाह शिनवारी2009–2022149282426.1407432.661
9रहमत शाह2013–2026145534637.1291636.561
10मुजीब उर रहमान2017–20261443529.26018924.392
11इब्राहिम जादरान2019–2026122465039.408113.000
12अजमतुल्लाह उमरजई2021–2026119215826.64111027.321
13हशमतुल्लाह शाहिदी2013–2026118352535.6031254.000
14दौलत जादरान2011–201911658115.28015528.400
15फजलहक फारूकी2021–2026101383.80012026.861