24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Sharma एक शतक लगाते ही एक झटके में तोड़ देंगे पांच बड़े रिकॉर्ड, क्‍या वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में करेंगे कमाल?

Rohit Sharma के पास वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। इस सीरीज में हिटमैन अगर एक शतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह एक झटके में पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 24, 2026

Rohit Sharma, IND vs WI ODI Series,

रोहित शर्मा (फोटो- ians)

Rohit Sharma ODI Records:भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया गुरुवार से इसकी तैयारी शुरू करने जा रही है। इस घरेलू सीरीज में एक बार फिर से क्रिकेट फैंस की निगाहें भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जो कि टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब वह सिर्फ वनडे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट ही खेलते हैं। हिटमैन अगर इस तीन मैचों की सीरीज में एक शतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह एक साथ चार बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि वे रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं?

भारत के सबसे उम्रदराज शतकवीर बनने का मौका

रोहित शर्मा वेस्‍टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक शतक बनाते ही वह अपने नाम एक खास उपलब्धि जोड़ लेंगे। वह 39 वर्ष की उम्र शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें कि अब इतनी उम्र में किसी ने भी भारत के लिए शतक नहीं लगाया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हासिल करेंगे उपलब्धि

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अगर हिटमैन के बल्‍ले से शतक आता है, तो वह इस विपक्षी टीम के खिलाफ भी एक रिकॉर्ड होगा। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्‍यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित के बल्‍ले से आने वाला शतक उनके नाम एक खास रिकॉर्ड और जोड़ेगा। वह बतौर भारतीय ओपनर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

12 हजार वनडे रन के माइलस्‍टोन क पहुंचने का मौका

पूर्व भारतीय कप्‍तान वनडे क्रिकेट में 12,000 रन के माइलस्‍टोन तक पहुंचने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। वह अपने वनडे करियर के 288 मैचों में 11,895 रन बना चुके हैं। इस ऐतिहासिक माइलस्‍टोन तक पहुंचने के लिए उन्‍हें अब महज 105 रन की दरकार है। फैंस उम्‍मीद करेंगे कि हिटमैन अपनी शानदार फॉर्म को दिखाते हुए तीन मैचों में एक शतक जरूर लगाएं।

बतौर सालामी बल्‍लेबाज 10 हजारी वनडे रन पूरा करने का भी मौका

बता दें कि रोहित बतौर सलामी बल्‍लेबाज अब तक अपने वनडे करियर में 9865 रन बना चुके हैं। अब उनके पास वनडे इंटरनेशनल में 10 हजार रन के माइलस्‍टोन तक भी पहुंचने का मौका है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अगर वह 135 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह इस मुकाम को भी हासिल कर लेंगे।

27 सितंबर से 3 अक्‍टूबर तक खेली जाएगी वनडे सीरीज

भारत की मेजबानी में वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे का आगाज वनडे इंटरनेशनल सीरीज से होगा। पहला पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला तीन अक्‍टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। क्रिेकेट विश्व कप 2027 की तैयारी के लिहाज से ये सीरीज भारत के लिए बेहद अहमहै।