24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jap vs Afg: जापान को 48 रन से रौंदकर पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचा अफगानिस्‍तान, डेब्‍यूटेंट अरब गुल ने झटके 4 विकेट

Jap vs Afg 1st Match Highlights: एशियन गेम्‍स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्‍तान जापान को 48 रन से हराकर ग्रुप-ए की पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। अब उसका अगला मुकाबला शुक्रवार को नेपाल से होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 24, 2026

Jap vs Afg 1st Match Highlights

अफगानिस्‍तान की टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Japan vs Afghanistan 1st Match Highlights: एशियन गेम्‍स 2026 में गुरुवार को मेंस क्रिकेट इवेंट का पहला मुकाबला ग्रुप-ए में अफगानिस्‍तान और जापान के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 129 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में जापान की टीम 81 रन ही बना सकी। इस तरह अफगानिस्‍तान ने ग्रुप-ए का अपना पहला मुकाबला 48 रन से जीत लिया। इसके साथ ही उसने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर जगह बना ली है।

मोहम्‍मद अकरम ने बनाए सबसे ज्‍यादा 34 रन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। उसके लिए मोहम्‍मद अकरम ने 29 गेंदों पर दो चौके और दो छक्‍कों की मदद से 34 रन, दरविश रसूली ने 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन, मोहम्‍मद इशाक ने 17 गेंदों पर दो चौके और एक छक्‍के की सहायता से 25 रन और करीम जनत ने 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। वहीं, जापान की ओर से शोमा सुगाया स्लेटर और
इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रेओ सकुरानो-थॉमस और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

अरब गुल मोमंद ने चटकाए चार विकेट

130 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 19.3 ओवर में महज 81 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई और 48 रन से मुकाबला हार गई। उसके लिए रेओ सकुरानो थॉमस ने 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन और बेंजामिन ने 17 रन तो कप्‍तान फ्लेमिंग ने 14 रन बनाए। जबकि 8 बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट को पार नहीं कर सके। वहीं, अफगानिस्‍तान की ओर से अरब गुल मोमंद और नांगेयालिया खरोटी ने तीन विकेट चटकाए।

एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-ए रैंकटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1अफगानिस्तान110002+2.400
2जापान101000-2.400
3नेपाल000000
ग्रुप-बी रैंकटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1हांगकांग
2मलेशिया
3ओमान