24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jap vs Afg: जापान ने अफगानिस्‍तान को 129 पर रोका, स्लेटर-ताकाहाशी की जबरदस्‍त गेंदबाजी

Jap vs Afg 1st Match: एशियन गेम्‍स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में आज जापान और अफगानिस्‍तान के बीच ग्रुप-ए का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानी टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 24, 2026

Jap vs Afg 1st Match, Asian Games,

अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Japan vs Afghanistan 1st Match: एशियन गेम्‍स 2026 में गुरुवार से मेंस क्रिकेट इवेंट के मुकाबले शुरू हो गए हैं। ग्रुप-ए का पहला मैच अफगानिस्‍तान और जापान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उसमी अफगानी टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर महज 129 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी है। अफगानिस्‍तान की ओर से जहां मोहम्‍मद अकरम ने 34 और दरविश रसूली ने 29 रन की पारियां खेलीं। वहीं, जापान की तरफ से शोमा सुगाया स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।

अफगानिस्‍तान की बेहद खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने सिर्फ 14 के स्‍कोर पर अपना पहला विकेट हसन ईसाखिल के रूप में गंवा दिया। वह सिर्फ तीन रन बनाकर सकुरानो थॉमस का शिकार बने। इसके बाद अफगानी टीम का दूसरा विकेट 52 के स्‍कोर पर करीम जनत के रूप में गिरा, जो कि 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन के निजी स्‍कोर पर इब्राहिम ताकाहाशी का शिकार बने।

129 रन ही स्‍कोर बोर्ड पर लगा सकी अफगानिस्‍तान टीम

अफगानी टीम का शिकार 12.3 ओवर में 68 पर ही पहुंचा था कि मोहम्‍मद अकरम के रूप में उसका तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्‍लेबाज अकरम 29 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्‍कों की मदद से 34 रन बनाकर बेंजामिन का शिकार बने। इसके बाद 79 के स्‍कोर पर अफगानिस्‍तान को चौथा झटका नजीबुल्‍लाह जादरान के रूप में लगा। नजीबुल्‍लाह 11 गेंद का सामना करते हुए सिर्फ सात रन ही बना पाए। फिर पांचवां झटका दरविश रसूली के रूप में 123 के स्‍कोर पर लगा। रसूली 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 129 के स्‍कोर पर अफगानिस्‍तान को छठा झटका इस्‍मत आलम के रूप में लगा, जो कि तीन गेंदों पर तीन रन ही बना सके।

जापान की ओर से हुई काफी कसी गेंदबाजी

वहीं, जापान की ओर से काफी कसी हुई गेंदबाजी हुई। उसके लिए शोमा सुगाया स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रेओ सकुरानो-थॉमस और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।