मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर झाडू चढ़ाने से त्वचा संबंधि सभी विकार दूर हो जाते हैं। सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि मंदिर में आने से चर्म रोगों के अलावा अन्य बिमारियां भी ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा भक्तों की अन्य मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। यही कारण है कि यहां हर समय लोगों की कतारें लगी रहती हैं। यहां के रहने वाले लोग बताते है कि ये मंदिर करीब 150 साल पुराना है। मंदिर में लोग भगवान शिव को दूध, जल, फल-फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरे भी अर्पित करते हैं।