भगवान स्वामीनारायण का मंदिर स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है। इसके अलावा स्वामीनारायण मंदिर की श्रंखला देशभर में स्थापित है। भगवान स्वामीनारायण का मंदिर पूरे देश भर में है। स्वामी सहजानंद ने अपने कार्यकाल में अहमदाबाद (गुजरात), वडताल, मूली, धोलका, भूज, जेतलपुर, धोलेरा, गढ़डा, तथा जुनागढ़ में शिखरबद्ध मंदिरों का निर्माण कराया। इन्हीं श्रंखलाओं में से एक छपिया के गोंड़ा में स्थित है।