Carlos Alcaraz vs Taylor Fritz, Wimbledon 2025: दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज ने पांचवीं सीड अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को शुक्रवार को चार सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर लगातार तीसरी बार विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज ने अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 5-7, 6-3, 7-6(6) से हराकर लगातार तीसरी बार विंबलडन फाइनल में प्रवेश किया।