20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Tennis News / फ्रेंच ओपनः पहले ही दौर में देखने को मिल रहे हैं बड़े उलटफेर, कैरोलिन वोज्नियाकी भी हारकर बाहर

फ्रेंच ओपनः पहले ही दौर में देखने को मिल रहे हैं बड़े उलटफेर, कैरोलिन वोज्नियाकी भी हारकर बाहर

2007 के बाद तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुईं वोज्नियाकी। 68वें नंबर की वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने वोज्नियाकी को हराया। वीनस विलियम्स और केर्बर भी पहले ही दौर में हो चुकी हैं बाहर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Updated: 27 May 2019, 6:47 PM IST

Caroline Wozniacki

पेरिस। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में तेरहवें नंबर की डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी को महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। शर्मनाक बात ये रही कि उन्हें अपने से कहीं अधिक कम रैंक वाली खिलाड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

वोज्नियाकी को वर्ल्ड रैंकिंग में 68वें नंबर की वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 0-6, 6-3, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। पहला सेट वोज्नियाकी ने जीता था लेकिन इसके बाद वे अपनी लय खो बैठी। वहीं वेरोनिका ने संभलते हुए वापसी की और वोज्नियाकी को हराकर ही दम लिया।

2007 के बाद तीसरी बार पहले दौर में हुईं बाहर

साल 2007 के बाद से वोज्नियाकी को तीसरी बार पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। वह दो बार यहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुकी हैं। इससे पहले मेड्रिड ओपन में भी वह पहले राउंड में बाहर हो गई थीं।

दूसरे दौर में वेरोनिका कुदेरमोतोवा का सामना वर्ल्ड रैंकिंग में 99वें नंबर की कजाखिस्तान की खिलाड़ी जेरिना दियास और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 289 खिलाड़ी फ्रांस की एदुरी अल्बी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

इससे पहले टूर्नामेंट के पहले दिन वर्ल्ड नंबर-5 जर्मनी की एंजेलिक केर्बर और सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स भी पहले राउंड में बाहर हो गई थीं।