5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंबलडन : सेमीफाइनल में दो दिग्गजों का होगा मुकाबला, रोजर फेडरर से भिड़ेंगे राफेल नडाल

Roger Federer आठ बार विंबडलन पर जमा चुके हैं कब्जा Rafael Nadal को अपने तीसरे खिताब की है तलाश
2 min read
Google source verification
Federer and Nadal

लंदन : साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन (Wimbledon) के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी और 20 बार के ग्रैंड स्लैम खिताबधारी रोजर फेडरर (Roger Federer) का मुकाबला स्पेन के महान खिलाड़ी और 18 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल (Rafael Nadal)से शुक्रवार को होगा। आठ बार के विंबलडन विजेता फेडरर ने बुधवार को एक कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के केई निशिकोरी को 4-6, 6-1, 6-4, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा है तो वहीं राफेल नडाल को तीसरे विंबलडन खिताब की तलाश हैं। नडाल को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के लिए थोड़ा-सा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि पहले सेट में कड़ी टक्कर देने के बाद अमरीका के सैम क्वेरी ने समर्पण कर दिया और नडाल ने सीधे तीन सेटों में 7-5, 6-2, 6-2 से मुकाबला जीत लिया।
बता दें कि शुक्रवार को विंबलडन का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। इसमें विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविक का सामना स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता अगुट से होगा।

विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे सर्बिया के नोवाक जोकोविच

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नडाल ने फेडरर को दी थी मात

बता दें कि इस साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी यही दोनों दिग्गज आमने-सामने हुए थे। इसमें बाजी स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल के हाथ लगी थी। रोजर फेडरर को सेमीफाइनल में हराने के बाद नडाल ने फाइनल जीतकर 11वीं बार फ्रेंच ओपन का टाइटल अपने नाम किया था। विंबलडन की बात करें तो 2008 के बाद यह पहला मौका है, जब एकल वर्ग में ये दोनों आमने-सामने हुए हैं। 2008 में बाजी फेडरर के हाथ लगी थी। इस कांटे के मुकाबले में नडाल ने 6-4, 6-4, 6-7 (5-7), 6-7 (8-10), 9-7 से जीत दर्ज की थी।

विंबलडन : सेरेना विलियम्स और सिमोना हालेप ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, फेडरर अंतिम-8 में

फेडरर विंबलडन के बादशाह

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केई निशिकोरी के खिलाफ फेडरर की यह जीत विंबलडन में उनकी 100वीं जीत थी। उन्होंने अपने करियर में विंबलडन में प्रभुत्व कायम कर रखा है। वह अब तक आठ बार विंबलडन जीत चुके हैं। 2006 और 2007 के फाइनल में वह नडाल को मात दे चुके हैं।