हालेप ने पूर्व नo 1 को दिखाया बाहर का रास्ता
हालेप ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। हालेप ने दो घंटे 14 मिनट तक चले इस मैच में 6-7 (2-7), 6-3, 6-2 से जीत हासिल की। केर्बर ने पहले सेट में जबरदस्त खेल दिखाते हुए हालेप को बैकफुट पर धेकल दिया था, लेकिन हालेप ने अगले दो सेटों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केर्बर के अंतिम-4 में जाने के सपने को तोड़ दिया।