नई दिल्ली। विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ( novak djokovic) ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में जीत से साथ अपना खाता खोला है। जोकोविच ने पहले मैच में स्वीडन के मिखाइल यमेर ( Mikael Ymer) को हरा दिया। उनकी नजर 18वें ग्रैंड स्लैम का खिताब (18th Grand Slam title) अपने नाम करने पर है। उन्होंने पहले मैच में यमेर को खेलने का कोई मौका नहीं दिया। जोकोविच ने यमेर को सीधे सेटों 6-0, 6-2, 6-3 से मात दी। जीत के बाद जोकोविच ने खिताब को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। नंबर वन टेनिस खिलाड़ी ने कहा, 'यहां मेरा लक्ष्य खिताब के लिए लड़ना है।'