सर्जरी के बाद परिवार ने भावनात्मक तौर की मदद
पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने कहा, "मैं कोर्ट पर दोबारा वो रहने लगा जो मैं था और इस सीजन मैंने ग्रास कोर्ट पर अपनी सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेली है। टेनिस के स्तर को देखते हुए मेरे बीते तीन-चार महीनें शानदार रहे हैं।"दो बच्चों के पिता जोकोविक ने कहा कि इस वापसी में उनके परिवार का अहम रोल रहा है। उन्होंने कहा, "मेरा परिवार मेरी सफलता और जीवन में मेरे संतुलन की कुंजी है। जब मेरी सर्जरी हुई तब भावनात्मक तौर पर उन्होंने मेरी काफी मदद की है। पिता होना और इस तरह का परिवार होना आर्शीवाद है।"एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल करने पर जोकोविक ने कहा, "मुझे यहां पहुंच कर शानदार लग रहा है। दोबारा वर्ल्ड नंबर-1 मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। यह राफेल नडाल के साथ यह अच्छी चुनौती होगी।"