सबसे ज्यादा बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले जोकोविक का यह आठवां आस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। उन्होंने इससे पहले 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019 में यह खिताब जीता था। वह 2011 से 2013 तक लगातार तीन बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं और ओपन एरा के लिहाज से यह एक रिकार्ड है।